82.5 अंक हासिल कर रिद्धि डामोर ने राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई सफलता, श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में कर रही हैं केमिस्ट्री में पीएचडी।
गोधरा, गुजरात | रिपोर्ट: निलेश डामोर | सिटी स्टार न्यूज़
गोधरा/दाहोद। गुजरात के महिसागर जिले के संतरामपुर तालुका के कुरेटा गांव की होनहार छात्रा रिद्धि दिनेशचंद्र डामोर ने राष्ट्रीय स्तर की CSIR-UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर आदिवासी समाज और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिद्धि डामोर ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CSIR-UGC NET की रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) विषय की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 82.5 अंक प्राप्त किए, जबकि उनका परसेंटाइल स्कोर 88.7 रहा।
रिद्धि डामोर महिसागर जिले के संतरामपुर तालुका के कुरेटा गांव निवासी तथा सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी दिनेशचंद्र डामोर की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
वर्तमान में रिद्धि डामोर श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री विभाग से पीएचडी की पढ़ाई भी कर रही हैं। CSIR-UGC NET परीक्षा में उनकी सफलता उनके शैक्षणिक सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
रिद्धि डामोर की इस सफलता से कुरेटा और हलवा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि को लेकर परिवार, शुभचिंतकों और समाज के लोगों द्वारा उन्हें बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
रिपोर्ट: निलेश डामोर | सिटी स्टार न्यूज़

જોરદાર 🧡