गुजरात के 56 ST बस स्टेशनों के टॉयलेट ब्लॉक होंगे अपग्रेड
यात्रियों की सुविधाओं को लेकर ST निगम का विशेष अभियान, 8 से 12 महीनों में पूरा होगा काम
गांधीनगर: गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (GSRTC) ने राज्यभर के ST बस स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए ‘टॉयलेट ब्लॉक अपग्रेडेशन’ विशेष ड्राइव शुरू की है। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत राज्य के 56 बस स्टेशनों के टॉयलेट ब्लॉक्स का जरूरत के अनुसार रिन्यूएशन और रिपेयरिंग किया जाएगा।
ST निगम के अनुसार, 56 बस स्टेशनों में से 6 बस स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है। इनमें सावरकुंडला, वांसदा, धंधुका, उमराळा, पालिताणा और ढसा बस स्टेशन शामिल हैं। वहीं 17 बस स्टेशनों पर काम वर्तमान में प्रगति पर है, जबकि शेष 33 बस स्टेशनों का कार्य आगामी 8 से 12 महीनों में पूरा करने की योजना है।
टॉयलेट ब्लॉक में होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव

अपग्रेडेशन अभियान के तहत टॉयलेट ब्लॉक्स में प्लंबिंग कार्य, नए यूरिनल और WC पैन, खिड़की-दरवाजों का रिप्लेसमेंट, नई फ्लोरिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, मजबूत ड्रेनेज सिस्टम और कलरवर्क सहित कई कार्य किए जाएंगे।
महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उपलब्ध स्थान और आवश्यकता के अनुसार लगभग 25 यूरिनल, 20 जनरल WC और 25 महिला WC बढ़ाने की भी योजना बनाई गई है।
‘यात्री सेवा सेतु’ से दर्ज होगी शिकायत

ST बस स्टेशनों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छता से संबंधित शिकायतों को तेजी से दर्ज कराने के लिए QR कोड आधारित ‘यात्री सेवा सेतु’ एप्लिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से यात्री अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
ST निगम का उद्देश्य यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अभियान के पूरा होने के बाद राज्य के विभिन्न ST बस स्टेशनों पर यात्रियों को अधिक आधुनिक और स्वच्छ सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
पटेल, गुजरात हेड | City Star News

જોરદાર 🧡