सूरत में उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ,
आज रोज सुरत मोटा वराछा के राम चौक में 100 फीट ऊँचा राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई

रिपोर्ट: प्रणव पटेल गुजरात
सूरत में मोटा वराछा के राम चौक में राज्य के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में रविवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोटा वराछा क्षेत्र में सुदामा चौक के निकट राम चौक में हमारे देश की शान और अखंड देशभक्ति के प्रतीक स्वरूप 100 फीट ऊँचा भव्य राष्ट्रध्वज स्थापित किया गया।
इस समारोह में उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि यह केवल एक ध्वज की स्थापना नहीं है; बल्कि देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, शौर्य और हमारे गौरवशाली भारत के प्रति अविचल श्रद्धा का जीवंत प्रतीक है। यह ऐतिहासिक पहल समग्र क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बनी है और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी। इस ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण क्षण के साक्षी बनने तथा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर रविवार की सुबह उपस्थित सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, भाईयों-बहनों को उप मुख्यमंत्री ने अभिनंदन दिया।

राष्ट्रध्वजारोहण के बाद हर्ष संघवी तथा अन्य महानुभावों ने अखंड भारत के निर्माता सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर भारत के वीर शहीदों को पुष्पों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने “आइए, हम सब साथ मिलकर अपने राम चौक में तिरंगे की शान को और अधिक बुलंद करें तथा भारत माता के गौरव को बढ़ाएँ” के संकल्प के साथ राष्ट्रप्रेम का अनूठाउत्सव मनाया।
इस समग्र ऐतिहासिक कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया, विधायक मुकेशभाई पटेल, एल. एच. झाला, राजदीपसिंह नकुम, कानजीभाई भालाळा तथा मोटा वराछा स्थित सुदामा चैरिटेबल ट्रस्ट के अन्य अग्रणी भी उपस्थित रहे।
